फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 28 Dec 2018 12:40 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन

बदायूं। रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी ने गुरुवार दोपहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को चेक किया और पटरी, फाटक व स्टेशन की व्यवस्था देखी। स्टेशन पर मिली कमियों में सुधार लगाने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्य संरक्षा अधिकारी बीआर विपल्वी, सुरक्षा सलाहकार ट्रैफिक गोरखपुर संजय यादव और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बरेली सीएल शाह के साथ कार द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। स्टेशन पर फुटपाथ, ओवरब्रिज, फाटक और पटरी को भलीभांति चेक किया, साथ ही पेयजल और शौचालय व्यवस्था भी देखी। उसके बाद कार्यालय में जाकर अभिलेख चेक किए। बाद में स्टेशन अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की। निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ कमियां मिली थीं, जिनमें सुधार लाने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनता को दी जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर कैसे बनाया जाए। इस पर विभाग हर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed