{"_id":"5b9d4c92867a557feb4e2a77","slug":"141537035410-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर: जिले में नौ और लोगों की मौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर: जिले में नौ और लोगों की मौ
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में फैला बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है। समरेर, दातागंज और जगत ब्लाक पहले से संवेदनशील हैं। चौथा सालारपुर ब्लाक भी संवेदनशील घोषित हो गया है। पिछले 24 घंटों में सालारपुर क्षेत्र में ही छह मौतें हो चुकी हैं। जबकि पूरे जिले में नौ लोगों की मौत हुईं। एक मौत से डेंगू से हुई।
शहर के लोची नगला मोहल्ले में प्रिया शर्मा (20) पुत्री सुरजीत शर्मा कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसकी इलाज के दौरान घर पर मौत हो गई।
कुंवरगांव। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद निवासी रामलड़ैते (45) पुत्र मोहनलाल कई दिन से बुखार पीड़ित थे। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। आजमगंज मड़िया निवासी सुशीला देवी (40) पत्नी चंद्रपाल की शनिवार सुबह बुखार से मौत हो गई। इसी गांव के सत्यवीर (25) पुत्र मोहनलाल ने बुखार से शनिवार दोपहर दम तोड़ दिया। परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे। इसी ब्लाक के ग्राम भटौली निवासी रामधुन (60) और राम सिंह (50) की शनिवार सुबह बुखार से मौत हो गई।
सिलहरी। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बाबट निवासी जहीर के बेटे नफीस (8) की शुक्रवार रात बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले उसे बुखार आया था।
विज्ञापन
आसफपुर। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम तखौरा निवासी भारत सिंह (40) पुत्र अमर सिंह की शनिवार सुबह बुखार से मौत हो गई। जबकि भारत सिंह के बेटे नितिन, सचिन और बेटी गौरी, और सलोनी बुखार से तप रहीं हैं। चारो का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।