फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मोदी को रोकने के लिए विरोधी हो रहे एकजुट: सुरेश खन्ना

मोदी को रोकने के लिए विरोधी हो रहे एकजुट: सुरेश खन्ना

Fri, 14 Sep 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 14 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मोदी को रोकने के लिए विरोधी हो रहे एकजुट: सुरेश खन्ना

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी विरोधी दल शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सीधे निशाने पर रहे। यहां बदायूं क्लब में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने केवल वोट की राजनीति की है। उन्हें जनता के हित से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की ओर से गरीबों, किसानों के हित में किए जा रहे काम रास नहीं आ रहे हैं इसलिए उन्हें रोकने के लिए सभी विपक्षी दल एक होकर महागठबंधन बना रहे हैं। मगर वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि उन्हें केवल सत्ता की लालसा हैं। इतिहास गवाह है कि जब-जब महागठबंधन बना, तब-तब उनका बुरा हाल हुआ।
यहां बदायूं क्लब में आयोजित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकरी योजनाओं का शुभारंभ कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए खन्ना ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कभी चुनाव के दौरान किए गए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। अगला चुनाव आने पर नए वायदों को लेकर सामने आए।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। सपा चाहती तो योजना का लाभ गरीबों को दे सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि उन्हें केवल सीट से प्यार था। जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से गरीबों को आवास देने का काम किया जा रहा है। केवल बदायूं में 6720 आवासों को शहरी क्षेत्र में स्वीकृति दी गई है। सपा शासन में यूपी में बिजली नहीं मिलती थी। कब आएगी इसका पता नहीं चलता था। मगर योगी सरकार में लगातार बिजली आ रही है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि जिले के 35 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया, आरके शर्मा, कुशाग्र सागर, महेश गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा, उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य, पूर्व विधायक दातागंज अवनीश कुमार सिंह, बागीश पाठक, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, शारदेंदु पाठक आदि।

नगर विकास मंत्री ने किया ऐप को लांच
बदायूं। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ‘हर घर लाभ’ नाम का ऐप लांच किया। इसके जरिए प्रदेश और केंद्र की 180 योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों वर्जन में उपलब्ध है। ऐप का उपयोग करने के लिए सिर्फ अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।

.....रामराज्य आ गया!
बदायूं। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने ‘रामराज्य’ आ गया, लाइन से अपना संबोधन शुरू किया। इसका समर्थन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी अपने संबोधन में किया। उन्होंने तर्क दिया कि इस सरकार में जमीनों पर कब्जे नहीं हो रहे हैं, जो इससे पहले की सरकार में हो रहे थे। गायें सड़कों पर घूम रही हैं। गुंडों को ठायं-ठायं किया जा रहा है। अब काफी बदल चुका है।
इसके विपरीत लोगों को हैरानी रही कि किसी भी नेता ने बुखार से हो रही मौत के बारे में चर्चा नहीं की।

औपचारिक रही समीक्षा बैठक
बदायूं। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। इसमें डीएम दिनेश कुमार सिंह से प्रधानमंत्री आवासों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए किसी भी काम में लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू किया जाए।

‘लोकल बॉडी की वजह से रुका है सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट’
बदायूं। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं गिनाईं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बाबत कहा कि लोकल बॉडी के ऊपर है कि वह कितना करा ले।
नगर विकास मंत्री से कहा कि पिछली बार यहां आने पर आपने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनवाने की घोषणा की थी। मगर इस पर कोई काम नहीं हुआ। इस पर उन्होंने का कि मैंने पिछली बार घोषणा की थी। मगर तब इसको लेकर कोई पॉलिसी नहीं थी। पांच जून को मैंने कैबिनेट से एक पॉलिसी ओके करा दी। अब यह लोकल बॉडी के ऊपर है कि वह कितना प्रयास करे। जितना प्रयास करेंगे उतनी जल्दी हो जाएगा।


साहित्यकार अशोक खुराना ने नगर विकास मंत्री को भेंट की पुस्तक
बदायूं। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शहर के मोहल्ला जोगीपुरा अपनी बहन निर्मल बतरा के घर गए। जहां मौजूद वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अपनी पुस्तक ‘एक तू ही’ भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed