{"_id":"5a2fcefd4f1c1ba7678c11d6","slug":"141513082621-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मॉडल बनाकर दिखाई वैज्ञानिक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मॉडल बनाकर दिखाई वैज्ञानिक सोच
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल बनाकर दिखाई वैज्ञानिक सोच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बीआर अंबेंट पब्लिक स्कूल में छात्र और छात्राओं ने विज्ञान मॉडल बनाकर उन्हें प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को भी मॉडल के जरिए उजागर किया। बेहतरीन मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया।
स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमजीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य वाईके सिंह ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्रबंधक शीलचंद्र यादव और प्रधानाचार्य वंदना जैन ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्र और छात्राओं का मुख्य अतिथि से परिचय कराया। बच्चों ने विज्ञान के मॉडल बनाए। इनमें जल संरक्षण, प्रदूषण मुक्त भारत, स्वच्छ भारत मिशन के साथ रसायन और भौतिक विज्ञान के मॉडल शामिल थे। धरती पर हरियाली बरकरार रखने के लिए छात्रों ने पोस्टर के जरिये पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया। प्रतिभागियों में विकास यादव, कार्तिक साहू, रशिका मिश्रा, श्रीकांत, अकक्षरा, मनतशा, शाहिद, मोनू, रिहान, आर्यन, निशु, साक्षी, सूरज साहू, अनुराग सक्सेना, संदीप, अनुराग शर्मा, श्रवण, पायल को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर आशीष यादव, अनुराग गुप्ता, आशा शर्मा, साक्षी गुप्ता, सौरभ गौड़, इमराना, शगुफ्ता, मीनू, शिवानी, वंदना साहू, पूजा, राधा, डौली आदि मौजूद थीं।