{"_id":"5a0ecc7e4f1c1b9f678bbd70","slug":"141510919294-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर-पिकअप की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर-पिकअप की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर बालू लदे ट्रैक्टर और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।
हादसा कोतवाली क्षेत्र में गांव फूलपुर के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। शाहजहांपुर जिले के रोजा निवासी पिकअप चालक रौनक अली और क्लीनर नसीम(50) पिकअप से सामान लेकर कासगंज जा रहा था। कछला से चली बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की रास्ते में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में रौनक और नसीम के साथ ट्रैक्टर का चालक भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रैक्टर का चालक तो नहीं मिला। पुलिस ने रौनक और नसीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां से डाक्टरों ने दोनों को बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में रौनक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद हाइवे पर काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ था। कोतवाली पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है।