{"_id":"59b979264f1c1be4738b4570","slug":"141505327398-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक और बच्चे सब खुले में जाते हैं शौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक और बच्चे सब खुले में जाते हैं शौच
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आसफपुर। खुले में शौच को लेकर जहां एक ओर केंद्र और राज्य सरकार बेहद गंभीर है, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस ओर से उदासीन नजर आ रहे हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बने अधिकतर शौचालय बंद पड़े हैं। वहीं आसफपुर में बने प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की स्थिति खराब है। स्कूल का स्टाफ और बच्चे सब खुले में शौच को जाते हैं।
जिले में सफाई अभियान पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर पलीता लगाने में लगे हैं। ये फोटो विकासक्षेत्र आसफपुर के प्राथमिक विद्यालय की हैं। विद्यालय परिसर में ही खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय है। यहां के शौचालय देखकर ऐसा महसूस होता है कि कई माह से यहां पर सफाई नहीं हुई है। साथ ही शौचालयों पर दरवाजे भी टूटे हुए हैं। इन कारण विद्यालय में शौचालय होने के बावजूद बच्चे और स्टाफ खुले में शौच जाने को मजबूर है।