{"_id":"5974a9414f1c1b263b8b4645","slug":"141500817729-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए मारामारी, एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए मारामारी, एटीएम खाली
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के एटीएम में कैश की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। शहर में लगभग 25-30 एटीएम है। इनमें से अधिकांश कैशलेस हैं और कई बंद पड़े हुए हैं। इन पर नो-कैश और एटीएम खराब होने के नोटिस बोर्ड लगे हुए हैं। रविवार को भी लोग एटीएम के चक्कर लगाकर कैश निकाले बिना मायूस होकर लौटे।
शहर के नेकपुर, स्टेशन रोड और इंद्राचौक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई समेत कई अन्य बैंकों के एटीएम कई दिनों से कैशलेस हैं। कई एटीएम पर कैश निकालने पहुंचे लोगों ने बताया कि सप्ताह से भर से यह दिक्कत बनी हुई है। जब भी आओ, एटीएम बंद मिलेगा या फिर नो-कैश का बोर्ड लगा होगा। ऐसे में, कैश को लेकर लोगों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। मंगलवार को दोपहर नेकपुर एसबीआई ब्रांच के पास एसबीआई का एटीएम बंद था। डीएम रोड नेकपुर और इंद्रा चौक पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम खुले तो थे, लेकिन उनमें कैश नहीं था। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि कैश की किल्लत ऊपर से ही है। आरबीआई से कैश न मिलने की समस्या बनी हुई है। जब कैश आता है, तब एटीएम में डाल दिया जाता है।
नेकपुर---
अलापुर रोड और डीएम रोड पर एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम लगे हैं। यहां रविवार को दोपहर करीब एक बजे दोनों एटीएम में कैश नहीं था। लोग यहां से मायूस होकर लौट गए। लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कैश नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इंद्राचौक---
दोपहर करीब दो बजे इंद्राचौक पर यूको बैक का एटीएम और यूनियन बैंक, टंडन के प्लाजा के सामने बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम का आधा शटर गिरा हुआ मिला।
पुलिस लाइन--
रिजर्व पुलिस लाइन पर पीएनबी का एटीएम लगा है। यह खुला था, लेकिन कैश यहां भी नहीं मिल सका। वहीं एटीएम से कैश निकलाने के लिए शहर में एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे।
स्टेशन रोड---
स्टेशन के नजदीक होने के नाते बीओबी और एक्सिस बैंक का एटीएम पर अधिक भीड़ हो जाती है, लेकिन कैश न होने की वजह से लोगों को वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों ने बताया कि कैश के लिए एटीएम के रोज चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
बैंकों के कर्मचारी कर्जमाफी के लिए किसानों के डाटा अपलोड में लगे हुए हैं। इसकी वजह से कैश नही पड़ पाया है। वैसे, कैश को लेकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। - श्याम पासवान, एलडीएम