{"_id":"5958fd9f4f1c1b954e8b4c05","slug":"141499004319-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के रजत ने हॉलैंड में पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के रजत ने हॉलैंड में पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के खिलाड़ी रजत गोयल ने यूरेपियन पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। तीन वर्गों में 600 किलो वजन उठाकर पहला स्थान हासिल करने वाले रजत गोयल को 12 साल की मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। 30 जून को हॉलैंड में आयोजित यूरेपियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कड़े मुकाबले के बाद पहला स्थान हासिल कर रजत गोयल ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
रविवार सुबह जानकारी पर रजत के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। गोल्ड मेडल जीतने के बाद से रजत के घर पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनके पिता सुबोध गोयल व्यापारी हैं। सुबोध के साथ ही पत्नी साधना गोयल और दूसरा बेटा रचित गोयल भी बेहद खुश हैं। सुबोध गोयल ने बताया कि रजत का दिल्ली में फिटनेस सेंटर है। पिछले 12 साल के सफर में रजत बॉडी बिल्डिंग के कई खिताब जीत चुका है। उनका सपना था कि वो इंटरनेशनल स्तर पर देश का नाम रोशन करें। रजत ने इस जीत का श्रेय बदायूं में कोच रहे सुभाष, संतोष और दिल्ली के भूपेंद्र धवन को दिया है।