फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   14 youth honored on Hindi Day

Budaun News: हिंदी दिवस पर 14 युवाओं को किया सम्मानित

Fri, 15 Sep 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
14 youth honored on Hindi Day
देवनागरी कॉलेज में हिंदी दिवस पर युवाओं को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव व अन्य
स्कूल, कॉलेजों में हुए कार्यक्रम, बच्चों को बताया गया हिंदी का महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। हिंदी दिवस पर नेहरू युवा केंद्र पसेई से संबद्ध नेहरू युवा विकास समिति के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदी दिवस पर व्याख्यान देने वाले 14 युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले के कई स्कूलों में प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को हिंदी के महत्व से अवगत कराया गया।
देवनागरी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने हिंदी को सरल और सुगम तथा विकास पटेल ने जन-जन की भाषा बताया। इस मौके डॉ. सविता चौहान, अनुज प्रताप सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना ने हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल मौर्य का सम्मान किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मोनिका गोस्वामी को प्रथम, आयशा को द्वितीय, महिमा गुप्ता को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में मंशा कपूर पहले, अनुभव चौहान द्वितीय और देवेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। एस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में निदेशक रचित गोयल, प्राचार्य डाॅ. मनोज श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी शक्ति बाबू, कार्यालय नियंत्रक संदीप गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
आसिम सिद्दीकी मेमोरियल महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा रीवा शिफा प्रथम, मोहम्मद फैज व मोहम्मद साहिल संयुक्त रूप से दूसरे व आफिया तीसरे नंबर पर रहीं।
लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, निर्देशिका छवी शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, अनुच्छेद लेखन, स्वरचित कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता आदि के माध्यम से हिंदी दिवस मनाया गया।
जीलाॅट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ज्योति लता ने बताया कि हिंदी का महत्व बताया। हिंदी शिक्षिका नीलम जौहरी, शिक्षक रूप किशोर आदि मौजूद रहे। मदर एथीना स्कूल में निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व समझाया। ब्लूमिंगडेल स्कूल से हर सदन के बच्चों ने अपने-अपने तल को उत्तम रूप देकर सजाया जिसमे बच्चे कबीर व विभिन्न कवियों का रूपधर काव्यपाठ करते देखे गए।
स्कूल के पूर्व छात्र उज्जवल वशिष्ठ ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेहंंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता व प्रधानचार्य शोभा फ़्रांसिस ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में ''सुनो कहानी सुनो'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एडीएम एफआर राकेश पटेल ने स्वलिखित कहानी अपने पुत्र के साथ सुनाई। प्रधानाचार्य शुभ्रा पांडेय, उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतो ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। लिलिपुट प्ले स्कूल में दीप कृष्ण द्वारा बच्चों का पुरस्कार दिया गया। महर्षि विद्या मंदिर में हिंदी कविता पाठ का आयोजन हुआ। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में कला प्रतियोगिता हुई जिसमें सपना ने प्रथम, भावना व शिशु ने द्वितीय और सोनी व अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार मौजूद रहे।
-
वजीरगंज और बिल्सी में शिक्षकों का सम्मान
वजीरगंज। जेजे ज्ञान कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुन्ना लाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य कुलदीप अंगार और गीतकार डॉ. अक्षत अशेष ने शुभारंभ किया। इसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थापिका ऊषा देवी, प्राचार्य डॉ. अजीत शंखधार आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने हिंदी अध्यापकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बच्चों की पेंटिंग, स्लोगन एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. अनुनंदनी शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. पंकज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में मिशन चंद्रयान-तीन, एवं जूनियर व सीनियर विभाग में रामायण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजित की गई। प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय, उपप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हिंदी भाषण, काव्य एवम् कहानी में प्रतिभाग किया। डॉयरेक्टर वीपी सिंह एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह मौजूद रहे। एसएम पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नाहिद अंजुम, अवनेश कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
--
सहसवान में हुईं कई प्रतियोगिताएं
सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय में भाषण, स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि हिंदी हमारी राजकाज की भाषा है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने हिंदी के महत्व को समझाया। इस मौके पर डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. आलोक दीक्षित,डॉ. रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद


--
निबंध लेखन में निकिता अव्वल
दातागंज। रामपाल सिंह सत्यावती देवी मेमोरियल महाविद्यालय ढि़लवारी में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध लेखन में निकिता सक्सेना, पोस्टर प्रतियोगिता में इशिका मिश्र, भाषण में माधव सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. अमित प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. मुक्ता सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

देवनागरी कॉलेज में हिंदी दिवस पर युवाओं को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव व अन्य

देवनागरी कॉलेज में हिंदी दिवस पर युवाओं को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव व अन्य

देवनागरी कॉलेज में हिंदी दिवस पर युवाओं को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव व अन्य

देवनागरी कॉलेज में हिंदी दिवस पर युवाओं को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव व अन्य

देवनागरी कॉलेज में हिंदी दिवस पर युवाओं को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव व अन्य

देवनागरी कॉलेज में हिंदी दिवस पर युवाओं को सम्मानित करते जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed