फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   14 year old victim girl gave birth to a baby girl in budaun

Budaun News: 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, तीन युवकों ने की थी दरिंदगी

Sat, 10 Aug 2024 12:19 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में बीते वर्ष 14 साल की लड़की से तीन युवकों ने दरिंदगी की थी, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है।  

विज्ञापन
14 year old victim girl gave birth to a baby girl in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र की 14 साल की एक दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को सीएचसी की महिला विंग में एक बच्ची को जन्म दिया। उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इनमें से दो आरोपी जेल में हैं, जबकि एक अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।

विज्ञापन


पीड़िता की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया था कि वह 15 दिसंबर 2023 को अपने घर में पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी गुड्डू, मनोहर और सतीश ने उससे दुष्कर्म किया। अभी कुछ दिन पहले उसकी चाची ने उसका पेट बढ़ा देखा तो उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसने परिवार वालों के डर से कुछ नहीं बताया था। 
विज्ञापन


जुलाई में दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
जब उसने परिवार वालों को 29 जुलाई को इस बारे में बताया तो उन्होंने थाने जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने गुड्डू और सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए। वहां उसने शाम को बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। 

14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके परिवार वालों का आरोप है कि बुधवार रात आरोपी बंटू ने किशोरी को कॉल करके घर के बाहर बुलाया था। जब वह बाहर नहीं आई तो आरोपी उसे घर से उठाकर जंगल में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे घर नहीं आने दिया। 

किसी तरह देर रात वह घर पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी आपबीती सुनकर पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार रात आरोपी बंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार सुबह पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यह मामला संदिग्ध है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed