फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   14- hour schedule , The seven -hour power cut

14 घंटा का शेड्यूल, सात घंटे पावर कट

Thu, 18 Jun 2015 07:44 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 18 Jun 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ता पावर कट से परेशान हैं। 14 घंटे के शेड्यूल में ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग तो ज्यादातर समय सप्लाई गुल हो गई। रुक-रुक कर सात घंटे के पावर कट से गर्मी में उपभोक्ता तिलमिला उठे।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई की ड्रामेबाजी की शरुआत यूं तो पिछले आठ-नौ दिन से चल रही है, लेकिन दो-तीन दिनों में हालात बदतर हो गए। डबल ग्रुप में दिन और रात को मिलाकर 14 घंटा बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बुधवार रात सप्लाई 10 बजे मिली। एक-डेढ़ घंटा बाद ही इस कदर ट्रिपिंग हुई की ज्यादातर समय उपभोक्ताओं को दरबाजों पर झांकने का मजबूर होना पड़ गया। बृहस्पतिवार दिन में प्रात: 10 से शाम पांच बजे तक के शेड्यूल में महज दो घंटा ही सप्लाई नसीब हुई। शुरूआत और बाद के एक-एक घंटा को छोड़ देें तो बीच में पावर कट रहा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की सर्वाधिक किल्लत पीक टाइम में हो रही है। दोपहर के आसपास का समय उपभोक्ताओं को हैंडफैन के सहारे गुजारना पड़ता है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के सचिव हरीप्रकाश छाबड़ा और कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र गुप्ता ने बताया कि उपकेंद्र पर नए उपकरणों के साथ ट्रांसफार्मरों का लोड भी बढ़ चुका है। सिस्टम भी नया है, लेकिन ओवरलोडिंग की समस्या पैदा होना समझ से परे बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटौती से नाखुश हैं भाजपा नेता
उझानी। भाजपा नगर कमेटी की बैठक में अध्यक्ष राहुल शंखधार ने कहा कि शेड्यूल के अनुरूप बिजली सप्लाई मुहैया कराने में नाकाम स्थानीय अफसरों को हालात पर गौर करना चाहिए। अघोषित कटौती करके उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। अगर ऐसा ही माहौल रहा तो बिजली अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed