{"_id":"5c53432abdec2225060d78ea","slug":"131548960554-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से निकली छात्रा को टैंकर ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से निकली छात्रा को टैंकर ने मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार दोपहर एक टैंकर ने दास कॉलेज से निकली छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षक छात्रा को जिला अस्पताल ले गए और उसके परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने टैंकर अपने कब्जे में ले लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव निवासी अरविंद राठौर की बेटी अर्चना राठौर एनएमएसएन दास कॉलेज की एमए की छात्रा है। वह गुरुवार दोपहर अपनी स्कूटी लेकर कॉलेज से निकल रही थी कि उसी समय खेड़ा नवादा चौकी की ओर से आए टैंकर ने उसे अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक उसी समय टैंकर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही कॉलेज के शिक्षक दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत छात्रा के परिवार वालों को सूचना दी और घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल छात्रा की सामान्य स्थिति बताई जा रही है। पुलिस ने टैंकर अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो