फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रुद्र यज्ञ महोत्सव के दौरान कलश यात्रा निकाली

रुद्र यज्ञ महोत्सव के दौरान कलश यात्रा निकाली

Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्र यज्ञ महोत्सव के दौरान कलश यात्रा निकाली
रुदायन। रुद्र यज्ञ महोत्सव से पहले108 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञशाला में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर प्रसिद्ध संत खटपटिया बाबा की पुण्य तिथि के अवसर पर सात दिवसीय रुद्र यज्ञ महोत्सव शुरू हुआ। यज्ञ से पहले मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्यों ने मंत्रोच्चारण किया। 108 महिलाओं ने कलश अपने सिर पर रखकर नगर में भ्रमण किया। कलशयात्रा बैंक रोड, मोहल्ला बारहसैनी, वमनपुरी, दुर्गा देवी मंदिर, राजपुर रोड होते हुए शिव मंदिर लौटकर विसर्जित हुई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के उपरांत यज्ञाचार्यों ने महोत्सव स्थल पर वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञशाला में अग्नि प्रज्ज्वलित की। महंत सुरेश गिरि उर्फ ब्रह्मचारी बाबा ने बताया कि खटपटिया बाबा की 23वीं पुण्यतिथि रुद्र यज्ञ महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। एक जनवरी को पूर्ण आहुति के बाद भंडारा आयोजित होगा। इस अवसर पर रेखा गुप्ता, श्रव्या शर्मा, शशि शर्मा, काजल, पूजा, माही चेयरमैन अरविंद शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, अर्जुन उपाध्याय आदि श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed