{"_id":"5c227c5ebdec22571073535b","slug":"131545763934-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन दिवस पर गरीबों को कंबल बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन दिवस पर गरीबों को कंबल बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंगलवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। प्रत्येक ब्लॉक में विशेष शिविर लगाकर गरीबों व दिव्यांगों को कंबल बांटे गए। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं राशन कार्ड के आवेदन भी जमा किए गए। सभी ने उनको याद कर श्रद्घासुमन अर्पित किए।
कछला स्थित गंगा कुष्ठ आश्रम में डीएम दिनेश कुमार सिंह एवं सिडको के अध्यक्ष बीएल वर्मा, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कुष्ठ रोगियों को कंबल बांटे। ब्लॉक उझानी में तीन सौ एवं जगत में डेढ़ सौ कंबल बांटे गए। वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। एसडीएम सदर पारसनाथ, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार आदि भी मौजूद रहे। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, विश्वजीत गुप्ता मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आदेश शर्मा, जिला संयोजक नितिन सक्सेना के नेतृत्व में सुशासन दिवस मनाया गया। नगर पालिका बदायूं में लगाए गए कैंप में विभिन्न पेंशन एवं राशन कार्ड के आवेदन जमा किए गए। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की जयंती मनाई गई। छात्र- छात्राओं ने उनकी कविताएं सुनाई और सुशासन के लिए भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीआईओएस राममूरत ने श्री वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामनिवास शर्मा ने की।
बिल्सी। विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी की जयंती मनाई। एसडीएम लाल बहादुर सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार में 162 लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
म्याऊ। ब्लॉक में विभिन्न विभागों के कैंप लगाए गए। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना आदि के पंजीकरण किए गए।
उसावां। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सीएचसी पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्डों का चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता ने वितरण किया।
बिसौली। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने माहेश्वरी अस्पताल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फल वितरित किए। विधायक कुशाग्र सागर के प्रतिनिधि ओमकृष्ण ने विद्यालय को एक गीजर भेंट करने का वायदा किया। दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय में अटल जी के जन्मदिन पर कविता पाठ किया गया और वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कविता प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कुमार को प्रथम स्थान मिला, जबकि साक्षी उपाध्याय को द्वितीय व टीटू शंखधार को तीसरा स्थान मिला।
सहसवान। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, पूनम गुप्ता, अंबरीश वर्मा, सचिन शर्मा, पीयूष माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।