फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जरुरत पड़ी तो राज्यसभा में उठाया जाएगा मुद्दा: पीएल पुनिया

जरुरत पड़ी तो राज्यसभा में उठाया जाएगा मुद्दा: पीएल पुनिया

Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जरुरत पड़ी तो राज्यसभा में उठाया जाएगा मुद्दा: पीएल पुनिया
फोटो-20,21-
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो राज्यसभा में उठाया जाएगा मुद्दा: पुनिया
कांग्रेसियों ने मूसाझाग थाने के सामने दिया धरना, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से गैंगरेप और इससे आहत होकर उसके आत्महत्या कर लेने की घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने मूसाझाग थाना गेट पर प्रदर्शन किया। एसडीएम और सीओ उझानी को छह सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया।
राज्यसभा सांसद, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह कई पदाधिकारियों के साथ मृत लड़की के परिवार वालों से मिले। राज्यसभा सांसद ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। न्याय दिलाने के लिए आवश्यक होगा तो राज्यसभा में भी मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत सांसद पीएल पुनिया घरनास्थल पहुुंचे और वहां घटना की कड़ी भर्त्सना की। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने घटना पर कड़ा रोष जताया। कांग्रेस के महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जरूरी है कि पीड़ित परिवार को न्याय के साथ ही 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर आतिफ खान, मुन्ना लाल सागर, शफी अहमद, पीयूष रंजन, अशफाक सकलैनी, सचिन त्रिवेदी, वफाति मियां, रफत अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पीड़ित के परिजनों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
फोटो-52
बिल्सी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल बिल्सी थाना क्षेत्र के उस गांव में पहुंचा जहां पिछले दिनों एक दलित बालिका के साथ दुराचार की घटना हुई। उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार का हालचाल जाना। साथ ही उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी, जावेद अली, मुजाहिद खान, अभिषेक, अनुराग शंखधार, अशोक कुमार, इंद्रेश, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed