{"_id":"5b69e88f4f1c1b40368b4853","slug":"131533667471-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बीच बारिश में ढह गया कच्चा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बीच बारिश में ढह गया कच्चा मकान
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सदर कोतवाली इलाके में सोमवार रात बारिश के दौरान एक मकान भरभरा कर ढह गया। इसमें सो रहे दो लोग टिन की आढ़ में चले जाने से बाल-बाल बच गए। उधर से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। मकान ढहने पर केबल टूटने से आसपास घरों की बिजली ठप हो गई और निकलने का रास्ता बंद हो गया।
यह हादसा सोमवार रात करीब दस बजे हुआ। शहर के पनबड़िया मोहल्ला निवासी मुनीश कुमार मोहल्ले में एक होटल पर चाय पीने गए थे। जर्जर घर में उनकी 15 वर्षीय बेटी रूचि और बड़े भाई महेश अलग से पड़ी टिनशेड में सो रहे थे। उस समय शहर में बारिश हो रही थी। तभी मुनीश का मकान भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे से पूरी गली बंद हो गई और आस-पास के मकानों का बरसाती पानी गली में रुक गया। साथ ही मकान के सहारे से गई बिजली की केबल टूट गईं, जिससे पूरी बस्ती में अंधेरा हो गया। मकान गिरने के बाद आवाज सुनकर मोहल्ले वाले बाहर निकले। उन्होंने किसी तरह टिनशेड में फंसे ताऊ-भतीजी को बाहर निकाला। इसके साथ ही गली से मलबा हटाने में जुट गए। मनीश के मुताबिक उनके परिवार के बाकी सदस्य बाहर रहते हैं। इस हादसे में किसी के चोट नहीं आई है। परंतु पूरा घर ढहने से वह खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।