फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिल्ली-परौर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

दिल्ली-परौर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Sat, 16 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-परौर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू
दिल्ली-परौर के लिए
विज्ञापन

रोडवेज बस सेवा शुरू
ट्रॉयल में चलाई बस से मिला अच्छा रिस्पांस
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दिल्ली से परौर (शाहजहांपुर) के लिए एक नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। पांच दिन से बस को ट्रॉयल पर चलाया जा रहा था। इससे विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला है। एआरएम के मुताबिक ऐसा ही रिस्पांस मिलता रहा तो ईद बाद बस की स्थायी सेवा शुरू कर दी जाएगी।

एआरएम राजेश कुमार बताया कि अब तक बदायूं से परौर और परौर से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा चल रही थी। यह बस बदायूं से दोपहर करीब ढाई बजे रवाना होती है और परौर शाम पांच बजे पहुंच जाती है। फिर वहां से एक घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना होती है। उन्होंने बताया कि इस सेवा से यात्री दिल्ली जा सकते हैं, परंतु दिल्ली से सीधे परौर के लिए सेवा नहीं थी। इसके लिए यात्रियों को बदायूं आकर बस बदलनी पड़ती थी। उसके बाद यात्री परौर जाने वाली बस से जाते थे। परंतु अब एक रोडवेज बस को दिल्ली से सीधे परौर के लिए लगाया गया है। यह बस बदायूं से सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए निकलती है और दिल्ली से इसके रवाना होने का समय रात नौ बजे का है। यह बस सुबह पांच-छह बजे तक परौर पहुंच जाती है। वहां से एक घंटा रुकने के बाद बदायूं वापस होती है। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा पांच दिन पहले शुरू की गई थी। अब तक इसको ट्रॉयल माना जा रहा था। इससे विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला है। बस के यात्री भी बढ़े हैं। ईद के त्योहार पर इसे ट्रॉयल पर ही चलाया जाएगा। उसके बाद बस सेवा को स्थायी कर दिया जाएगा। एआरएम ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को दोनों ओर से लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed