फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दबंगों ने रोकी जेसीबी तो थाने पहुंचीं चेयरमैन

दबंगों ने रोकी जेसीबी तो थाने पहुंचीं चेयरमैन

Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने रोकी जेसीबी तो थाने पहुंचीं चेयरमैन
कोतवाली में शिकायत करतीं चेयरमैन दीपमाला गोयल। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाने और नाला सफाई अभियान को तेज कर दिया है। शुक्रवार को पालिका टीम गद्दी चौक के पीछे जलभराव की वजह बने चोक नाले खोलने गई तो दबंगों ने खदेड़ दिया। दबंगों ने पालिका की जेसीबी को सफाई करने के लिए गली में घुसने से रोक दिया तो चेयरमैन भड़क उठीं। उन्होंने पहले दबंगों को खरीखोटी सुनाईं। फिर कोतवाली जाकर उनकी शिकायत कर दी। अब फोर्स की मदद से कब्जे हटाकर सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

गद्दी चौक के पीछे से गुजर रहे बड़े नाले को अरसे से पटियां डालकर चोक कर दिया गया है। इन पटियों के ऊपर दबंगों ने भैंस बांध रखी हैं। नतीजा यह है कि अच्छी भली सड़क डेयरी की तरह हो गई है। यहां से बाइक या साइकिल लेकर निकलना भी दूभर है। बचे खुचे रास्ते पर मैकेनिक अपना धंधा जमाकर बैठ जाते हैं। कुल पांच फीसदी दबंगों की वजह से क्षेत्र के 95 फीसदी लोग परेशान हैं। बिना बारिश के ही आगे की गलियों में हर वक्त जलभराव रहता है। इसकी वजह से जवाहरपुरी और नई बस्ती में भी कई जगह पानी भरा है। जलभराव दूर कराने को लेकर हाल ही में स्थानीय लोगों ने चेयरमैन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। चेयरमैन से कहा था कि बरसों से यहां हो रहा नर्क दूर कराएं। चेयरमैन ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दियाथा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जलभराव की जड़ बने नाले को खोलने के लिए पालिका की जेसीबी पहुंची तो दबंगों ने उसे गली में ही नहीं घुसने दिया। इनमें भी एक छुटभैये नेता ने पालिका स्टाफ से अभद्रता की। साफ कह दिया कि आज तक इन गलियों में जेसीबी नहीं घुसी तो अब भी नहीं घुसेगी। शिकायत पर चेयरमैन दीपमाला गोयल भी पहुंचीं और उन्होंने दबंगों को चेताया कि अतिक्रमण का दौर अब गया। वह पुरानी बातें भूल जाएं। वह ऐसे नहीं मानेंगे तो पुलिस प्रशासन उन्हें सबक सिखाएगा। बाद में चेयरमैन दीपमाला गोयल कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की। अब फोर्स की मदद से अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वन विभाग रोड पर चलाया अभियान
बदायूं। पालिका ने शुक्रवार को वन विभाग रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां जेसीबी से सड़क के दोनों ओर का अतिक्रमण हटाया गया। अस्थायी रूप से लगाए खोखे भी हटा दिए गए। यहां सफाई निरीक्षक मनोज सोनकर, सचिन, सलीक, नारायण दत्त शर्मा आदि पालिका कर्मचारी मौजूद थे।
----
जनता की परेशानी दूर करने के लिए हर जतन किया जाएगा। लोगों ने रास्तों पर पशु बांधकर और नालों पर पटियां डालकर कब्जे कर रखे हैं। इसकी वजह से जनता का सड़क से निकलना मुश्किल है। वहीं, जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। कुछ लोग नहीं चाहते है कि शहर का विकास हो। ऐसे लोगों को अब सुधर जाना चाहिए। वह नहीं मानेंगे तो पुलिस की मदद से कार्रवाई की जाएगी।

- दीपमाला गोयल, चेयरमैन
-----------------
चेयरमैन ने लिखकर दिया है कि गद्दी चौक के पास कुछ लोग नाला सफाई में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने पुलिस की मदद मांगी है। पुलिस पालिका स्टाफ का पूरा साथ देगी। जेसीबी को जहां तक ले जाना चाहेंगे, वहां तक जाएगी। जो कार्रवाई में बाधक बनेगा, उसे रिपोर्ट लिखकर जेल भेजा जाएगा।
- सत्य सिंह, प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed