{"_id":"5a1c12e24f1c1ba7678be278","slug":"131511789282-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनाझपटी में तमंचे से चली गोली, एक को लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनाझपटी में तमंचे से चली गोली, एक को लगी
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वजीरगंज। रविवार रात क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैनपुर में शराब के नशे में धुत दो लोगों में तमंचे को लेकर हुई छीनाझपटी में गोली चल गई। इससे संजीव यादव (30) के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
गांव निवासी संजीव यादव पुत्र महेशपाल ने गांव के ही राजीव पुत्र रामनाथ के साथ जमकर शराब पी। बाद में दोनों में तमंचे के लिए छीनाझपटी होने लगी, इससे गोली चल गई। गोली संजीव के हाथ में लगी। जानकारी पर परिवार वाले थाने में सूचना देने के बाद उपचार के लिए बदायूं ले गए। वहीं, घटना के संबंध में एसओ ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों शराब पिए थे। तमंचा छीनाझपटी में चल गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर न भी आई तो पुलिस अपनी ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।