फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गरीब लोगों के लिए चलाई कई कल्याणकारी योजनाएं

गरीब लोगों के लिए चलाई कई कल्याणकारी योजनाएं

Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
गरीब लोगों के लिए चलाई कई कल्याणकारी योजनाएं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित अंत्योदय मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य समाज हित में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। मेले में लगे सभी स्टालों का प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया।
गुरुवार को बदायूं क्लब पर आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ की अवधारणा से सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की मुहिम छेड़ी है। अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी 23 सितंबर तक लगी रहेगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में आकर समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कृषक भी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने ऋण माफी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में इस योजना से किसानों को लाभ मिला है। जिलाधिकारी ने कहा कि उपाध्याय जी विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और पत्रकार थे। ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने जनपद आगमन पर प्रभारी मंत्री सहित सभी जनप्रतिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से जनता को अवश्य लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, बिल्सी विधायक पंडित आरके शर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, जितेन्द्र सक्सेना, डीपी भारती के अलावा सभी जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, राजाराम इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, मुनिस्पल गर्ल्स इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा के बच्चों एवं प्रधानाचार्यां के अलावा बदायूं क्लब के सचिव अक्षत अशेष का विशेष सहयोग रहा। जादूगर और कव्वालों ने सरकारी योजनाओं का बखान किया। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed