{"_id":"61c21fa58b3d0a7f0376d54a","slug":"13-shops-of-fish-market-sealed-badaun-news-bly4700273153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली बाजार की 13 दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली बाजार की 13 दुकानें सील
विज्ञापन
दुकानों में ताला लगाते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। मछली बाजार में स्थित नगर पालिका की 13 दुकानों को कमिश्नर के आदेश के बाद सील कर दिया गया है। अब इन दुकानों की नए सिरे से नीलाम होगी।
तहसील सदर के पीछे नगर पालिका की कई दुकानें है। 13 दुकानों की नीलामी नगर पालिका की ओर से की गई थी। इसकी खुली बोली 39 लाख रुपये लगाई गई थी। बाद में पालिका ने संबंधित लोगों को दुकानें किराये पर दे दीं। बाद में इन लोगों ने सिर्फ 23 लाख रुपये का राजस्व ही खाते में जमा किया। साथ ही अन्य कुछ कमियां भी अधिकारियों को नजर आईं। ऐसे में मामला कमिश्नर के यहां चला गया।
ऐसे में उन्होंने अब इन दुकानों को नई सिरे से नीलाम कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में ईओ ने कर्मचारियों को संबंधित व्यक्तियों को इस संबंध में नोटिस देने के निर्देश दिए लेकिन संबंधित लोगों ने नोटिस लेने से मना किया। ऐसे में कर्मचारियों ने शनिवार को दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए। इसी क्रम में अब अधिकारियों के निर्देश पर इन 13 दुकानों को सील कर दिया है।
कमिश्नर के आदेश पर इन दुकानों की दोबारा से नीलामी कराई जाएगी। ऐसे में इन दुकानों पूर्व में नोटिस भी चस्पा कराए गए थे। अब इन पर ताला भी लगवा दिया है। साथ ही नए सिरे से नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट