फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   13 private hospitals of the city will open emergency, new ones will have to be allowed

शहर के 13 प्राइवेट अस्पतालों की खुलेगी इमरजेंसी, नए को लेनी होगी अनुमति

Wed, 20 May 2020 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
13 private hospitals of the city will open emergency, new ones will have to be allowed
बदायूं। लॉकडाउन-4 में शहर के 13 प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि पांच को कुछ दिन पहले ही खोलने की अनुमति मिल चुकी थी। वहीं अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल वालों को इमरजेंसी खोलने के लिए स्वास्थ्य और जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। साथ ही सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का भी बेहद ख्याल रखना होगा। अस्पतालों के कर्मचारी और डॉक्टर पूर्ण सुरक्षा अपनाएंगे। मरीजों का भी ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते वायरस को देखते हुए जिले के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल बंद करा दिए गए थे। जिले में सिर्फ जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुले रहने के निर्देश थे। इन अस्पतालों की भी ओपीडी बंद करा दी गई थी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने के निर्देश दिए गए थे। जिले में पाए गए सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज हाल में ठीक हो चुके हैं। इससे जनपदवासियों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। कुछ दिन पहले जिले के पांच प्राइवेट हॉस्पिटलों की इमरजेंसी खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन अब आठ और प्राइवेट अस्पतालों को इमरजेंसी खोलने की इजाजत दी गई है। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि इमरजेंसी सेवाएं देने के दौरान सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का बेहद ख्याल रखा जाए। डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था अपनाएंगे। कोरोना संक्रमण या उसका टेस्ट कराने के संबंध में कोई अनुमति नहीं है। इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग को सूचना देनी है। वहीं अन्य अस्पताल को अपनी इमरजेंसी खोलने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। कुछ नियमों का पालन करना होगा। उन्हें पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। सुरक्षा के प्रबंध चेक किए जाएंगे। तब कहीं अनुमति मिलने पर वह अपने अस्पताल की प्राइवेट इमरजेंसी खोल सकेंगे।
विज्ञापन

सरकार के पास पहुंची इन अस्पतालों की सूची
1- गुप्ता मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम
2- रमा नर्सिंग होम
3- अग्रवाल नर्सिंग होम
4- वर्मा मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम
5- डॉ. संतोष सिंह हॉस्पिटल
6- जौहरी नर्सिंग होम
7- जैन नर्सिंग होम
8- डॉ. विवेक जौहरी नर्सिंग होम
9- अल्फारिया हॉस्पिटल
10- अशोका हॉस्पिटल
11- आशीर्वाद क्लीनिक
12- डॉ. नूरुल हसन क्लीनिक
13- आनंद नर्सिंग होम
- शहर में अब तक 13 प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। अन्य अस्पतालों की इमरजेंसी खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग से परमिशन लेनी पड़ेगी। सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव का ध्यान रखना होगा। सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन कराते रहें, मास्क अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार प्रशांत, डीएम
- जिला प्रशासन की ओर से आदेश मिले हैं कि इमरजेंसी खोल सकते हैं। हम पहले से ही सुरक्षा अपना रहे हैं। पूरा स्टाफ ग्लब्स, मास्क और यूनिफार्म में रहता है। लोग जल्दबाजी करते हैं कि उनका मरीज पहले देखें लेकिन एक-एक करके ही मरीज देख रहे हैं। चूंकि कोरोना संक्रमण का खतरा है। इससे मरीज की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। उसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

- डॉ. आनंद हरि गुप्ता
कोरोना संक्रमण काल में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे में हम अपनी ओर से कोई चूक नहीं होने दे रहे हैं। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बार-बार सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। स्टाफ मास्क पहन रहा है। सामाजिक दूरी का बेहद ख्याल रखा जा रहा है। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जा रही है। जिससे मरीज सुरक्षित रहें।
- डॉ. नूरुल हसन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed