{"_id":"5bb10ffb867a554f1f568d73","slug":"121538330619-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालारपुर क्षेत्र में बुखार से एक और बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालारपुर क्षेत्र में बुखार से एक और बालिका की मौत
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
सालारपुर क्षेत्र में बुखार से बालिका की मौत, डेंगू ने भी मारा डंक
बुखार से मृतकों की संख्या 275 पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
कुंवरगांव (बदायूं)। जिले में फैला बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर सालारपुर ब्लाक क्षेत्र में बुखार हद से पार होता जा रहा है। यहां रोजाना कोई न कोई व्यक्ति अपनी जान गवां रहा है। परंतु अभी तक स्वास्थ्य विभाग कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है।
सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दुगरईया बाबू की चार वर्षीय बेटी सोनी को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले बालिका का प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। रविवार दोपहर मासूम सोनी की बुखार से मौत हो गई। गांव में कुछ अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। कई लोगों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी। परंतु विभाग ने बुखार को गंभीरता से नहीं लिया और न ही कोई टीम गांव पहुंची। इसके चलते बालिका की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। आज भी हालत यह है कि दर्जनों लोग बुखार से तप रहे हैं। जिले में बुखार से मौतों का आंकड़ा 275 पहुंच चुका है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग कान में तेल डाले हुए है।
इंसेट डेंगू वाल खबर का