{"_id":"5ba3e874867a5501a1764b71","slug":"121537468532-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरेंगे मोहर्रम के जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरेंगे मोहर्रम के जुलूस
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में शुक्रवार को मोहर्रम के कुल 63 जुलूस निकाले जाएंगे। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर जुलूस के रास्ते पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। संवेदनशील इलाकों में पीएसी तैनात रहेगी। सभी थानेदारों को भ्रमण करते रहने के निर्देश हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 63 स्थानों से मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। पुलिस विभाग ने इसकी पहले से तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए संवेदनशील इलाके भी चिह्नित किए गए हैं। जिलेभर में निकाले जाने वाले 63 स्थानों को चिह्नित किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर अपने-अपने इलाकों में तैनात रहेंगे। सभी क्षेत्रों के सीओ अपने इलाके में नजर बनाए रखेंगे। उनके कार्यालयों का स्टाफ, एसएसपी कार्यालय का स्टाफ और अभियोजन कार्यालय का स्टाफ भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद से करीब 50 एसआई बुलाए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों में भेजा जाएगा। बाकी दो प्लाटून पीएसी को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।