फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत, हाईवे जाम

ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत, हाईवे जाम

Sat, 05 May 2018 09:00 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत, हाईवे जाम
फोटो-37, 38, 39, 40
विज्ञापन


ट्रक से कुचलकर बालिका
की मौत, हाईवे जाम
माता-पिता के साथ कपड़े खरीदने कौल्हाई आई थी छात्रा
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/मुजरिया।
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ग्राम कौल्हाई के पास शनिवार शाम ट्रक ने आठ वर्षीय बालिका को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची मुजरिया-सहसवान पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के दौरान छात्रा सड़क पार कर रही थी।

मुड़सान थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़सान निवासी फूल सिंह की आठ वर्षीय बेटी रजनी गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। शनिवार शाम फूल सिंह अपनी पत्नी निर्मला देवी और बेटी रजनी के साथ कपड़ों की खरीदारी करने कौल्हाई की बाजार आए थे। कपड़े खरीदने के बाद तीनों लोग घर लौट रहे थे। छात्रा सड़क पार करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी कि तभी सहसवान की ओर से तेज गति में आए ट्रक ने रजनी को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर आस-पास खड़े लोग ट्रक पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने तुरंत आगे से ट्रक घेर लिया, लेकिन चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों का लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। उसके बाद मुजरिया और सहसवान कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में काफी समझाने पर ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए। तब कहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से बालिका के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed