{"_id":"599c75534f1c1b117f8b4678","slug":"121503425875-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगराते में झूम उठे राणी सती के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराते में झूम उठे राणी सती के भक्त
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी। भदवारगंज मोहल्ले में राणी सती का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने राणी सती के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालु भी कलाकारों के साथ झूम उठे। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
जगराते की शुरुआत राणी सती के पूजन के साथ हुई। आयोजकों ने राणी सती का गुणगान करते हुए उन्हें 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया। कलाकारों में हापुड़ के दयानंद प्रजापित, अरुण प्रजापति और सौम्या खंडेलवाल ने भजन सुनाकर मनमोह लिया। कलाकारों ने राणी सती की झांकी भी प्रस्तुत की। श्री राधा कृष्ण और महाकाली की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक चले जगराते के दौरान आयोजकों ने कीर्तन भी कराया।
कलाकारों ने राणी सती की गाथा भी सुनाई। श्रद्धालुओं ने उनकी महिमा का महत्व भी जाना। जगराते के बाद सुबह में आरती हुई। आयोजकों ने प्रसाद भी वितरित कराया। इस मौके पर अनिल तुलस्यान, मुन्नालाल तुलस्यान, सूरज तुलस्यान, प्रमोद कुमार, गोपालकृष्ण, राजकुमार, रीता तुलस्यान, ज्योति, रीतू, प्रीती, आकांक्षा, नीलम तुलस्यान आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।