फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1200 quintal rice dump at quota shops

Budaun News: कोटे की दुकानों पर 1200 क्विंटल चावल डंप

Sat, 22 Jul 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
1200 quintal rice dump at quota shops
खराब होने से डर से कोटेदार पुराने स्टॉक को कर रहे हैं पहले खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगों को अनाज निशुल्क दिया जा रहा था। केंद्र सरकार ने यह योजना जनवरी माह में बंद कर दी। ऐसे में कोटे की दुकानों पर करीब 12 सौ क्विंटल चावल डंप पड़ा हुआ है, जो खराब हो सकता है, इसके डर से कोटेदार पहले पुराने स्टॉक को खत्म कर रहे हैं।
कोविड-19 के दौरान काेई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसको लेकर प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना का संचालन शुरू किया गया। इस योजना के तहत पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल निशुल्क दिया जा रहा था।
विज्ञापन

जनवरी 2023 में इस योजना को बंद कर दिया गया। तब तक कोटेदार चावल उठा चुके थे। योजना पर रोक लगने के बाद कोटेदारों ने निशु़ल्क चावल का वितरण बंद कर दिया। तब से लेकर अब तक इस चावल के निस्तारण संबंधी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में तहसील सदर और नगरीय क्षेत्रों के करीब 100 दुकानों पर 1200 क्विंटल चावल डंप पड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रदेश सरकार की ओर सस्ते दरों पर लोगोें को चावल, गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में कोटेदारों ने अपने स्तर से पहले पुराने स्टॉके के चावल को कार्ड धारकों को दे रहे हैं। डीएसओ रमन मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह ही हालात है। उम्मीद है इस चावल के निस्तारण के संबंध में जल्द ही आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed