{"_id":"65b642332a7b7cc23a02d54b","slug":"11th-class-student-missing-under-suspicious-circumstances-in-budaun-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संदिग्ध परिस्थिति में 11वीं का छात्र लापता, पिता ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संदिग्ध परिस्थिति में 11वीं का छात्र लापता, पिता ने पुलिस को दी तहरीर
Sun, 28 Jan 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jan 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
छात्र सचिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के उझानी कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले से 11 वीं का एक छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। वह मूसाझाग इलाके का रहने वाला है और यहां किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी मनीराम का कहना है कि उनका 19 वर्षीय बेटा सचिन उझानी कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र है। वह कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले में राजेंद्र शर्मा के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सचिन शनिवार सुबह मकान मालिक को बिना कुछ बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन
जब वह शाम तक कमरे पर वापस नहीं आया तो मकान मालिक ने इसकी सूचना उसके पिता को दी, जिससे मनीराम रविवार सुबह उझानी पहुंच गए। उन्होंने बेटे को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह उझानी कोतवाली पहुंचे और सचिन के लापता होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन