फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रिस्पांस टाइम में बदायूं पुलिस मंडल में अव्वल

रिस्पांस टाइम में बदायूं पुलिस मंडल में अव्वल

Fri, 01 Feb 2019 06:34 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 01 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
रिस्पांस टाइम में बदायूं पुलिस मंडल में अव्वल
बदायूं। एक बार फिर बदायूं पुलिस ने जिले का नाम रोशन किया है। पुलिस ने रिस्पांस टाइम में बरेली मंडल में पहला और प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस पर एसएसपी ने यूपी 100 के पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया और उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार के मुताबिक यूपी 100 योजना शुरू होने से अब तक बदायूं पुलिस कई बार रिस्पांस टाइम में अव्वल आ चुकी है। पारिवारिक समस्याओं, लड़ाई झगड़े और अन्य घटनाओं की सूचना पर यूपी 100 पुलिस तत्काल पहुंचती है और समस्या का समाधान करती है। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी कई लोगों की जान बचा चुके हैं। इससे जनता के मन में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ है। पीआरवी की कार्यशैली, सराहनीय कार्य से संतुष्ट होकर आईटेक्स द्वारा पीआरवी कर्मचारीगण को अब तक बदायूं में 71 ‘पीआरवी ऑफ द डे’ प्रदान किए जा चुके हैं। जिले में वर्ष 2018 में औसत रिस्पांस टाइम 11:38 रहा और 298 बार बरेली जोन में प्रथम स्थान पर रहा। जनवरी 2019 में पीआरपी उत्तर प्रदेश में पांचवें और मंडल में पहले स्थान पर रहा। एसएसपी अशोक कुमार ने यूपी-100 में कार्यरत पीआरवी कर्मचारियों को रिवार्ड और नकद धनराशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed