{"_id":"5c324375bdec2256d437682c","slug":"11546797941-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों को मिलेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों को मिलेगा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सरचार्ज माफी के बाद अब प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों को भी आसानी से कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने कटिया हटाओ-संयोजन पाओ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 31 जनवरी तक ऐसे लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे, जो गरीब हैं।
योजना के तहत उन गरीबों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं और अभी तक कटिया डालकर बिजली जला रहे हैं। ऐसे लोगों को कटिया की जगह नियमित बिजली कनेक्शन दिया जाएगा, साथ ही उनसे किसी तरह का जुर्माना भी नहीं लिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए 2105 रुपये लिया जाएगा। ऐसे लोग जो अभी तक कटिया डालकर चोरी की बिजली जला रहे हैं, उनको कनेक्शन के लिए नजदीक के उपकेंद्र पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा। यह सुविधा उन्हें ही मिलेगी जिनके घर की दूरी एलटी लाइन से 40 मीटर के अंदर होगी। ग्रामीण इलाकों में गरीबों को सौभाग्य योजना के जरिये नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। इसके पीछे विभाग का उद्देश्य कटिया धारकों को नियमित कनेक्शन धारक बनाना है।
31 जनवरी तक ये योजना चल रही है। इसके तहत कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, बल्कि उसे कनेक्शन दिया जाएगा। इसका चार्ज भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
- उमेश चंद्र सोनकर, अधिशासी अभियंता, प्रथम