फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बीकॉम ऑनर्स में परचम लहराएंगे युवराज

बीकॉम ऑनर्स में परचम लहराएंगे युवराज

Sat, 26 May 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
बीकॉम ऑनर्स में परचम लहराएंगे युवराज
फोटो-57-
विज्ञापन

बीकॉम ऑनर्स में परचम लहराएंगे युवराज
बदायूं। 12 वीं कक्षा में 97.6 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले उझानी के पंजाबी कॉलोनी निवासी युवराज गुलाटी हैं। उनका कहना है कि वह शुरू से अपने अंकों को लेकर आश्वस्त थे। हालांकि इसके लिए कॉलेज के अलावा चार से पांच घंटे अपने पढ़ाई पर ध्यान देते थे। उनका कहना है कि उन्हें क्रिकेट देखना और खेलना बेहद पसंद है। उन्हें जब भी मौका मिलता था वह क्रिकेट खेलने निकल जाते थे। युवराज का कहना कि अब उनका लक्ष्य दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से बीकॉम ऑनर्स करना है। उनकी पढ़ाई में सबसे ज्यादा योगदान उनके पिता भरत भूषण और मां नीलम गुलाटी का रहा।
----
फोटो-58 सीए बनना चाहती है अदिति बदायूं। जिले में 12 वीं कक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अदिति छावड़ा का कहना है कि उनका मकसद सीए बनने का है। इसके लिए उन्हें एक अलग लक्ष्य बनाकर पढ़ाई कर रहे हैं। वह अधिकतर समय पढ़ाई में ही व्यतीत करते हैं। उनका कहना है इसके लिए सबसे ज्यादा मोटिवेट उनकी मां अर्चना व पिता सौरभ छावड़ा ने किया। इस स्थान को प्राप्त करने में कॉलेज प्रशासन का भी बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

---- फोटो-59-
बीकॉम माइक्रोबायोलॉजी में लहराएंगी परचम बदायूं। जिले में 12 वीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल करने वाली श्रेष्ठा तोमर का कहना है कि उनका लक्ष्य बीकॉम माइक्रोबायोलॉजी करना है। ताकि वह जीवाणु, वायरस को खत्म करने के लिए कदम उठा सकें। उन्हें टीवी देखना और गाने सुनना बेहद पसंद है। उन्होंने बताया कि इन अंकों को हासिल करनें में उनके बाबा महेंद्र प्रताप सिंह तोमर, पिता देवराज सिंह तोमर और मां ज्योत्सना सिंह तोमर का योगदान है। ------
विज्ञापन
विज्ञापन

‘यह है बच्चों की लगन का नतीजा’
यह सब बच्चों की मेहनत है। उनकी लगन का नतीजा है। जो कॉलेज इस मुकाम पर पहुंचा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है। बच्चों का रिजल्ट देखकर कॉलेज प्रबंधन कामयाब होता नजर आ रहा है।
-परशुराम मिश्र, उपप्रधानाचार्य ब्लूमिंगडेल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed