{"_id":"5a2be4d14f1c1baf678c0a40","slug":"11512826065-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सौर ऊर्जा प्लांट पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सौर ऊर्जा प्लांट पर किसानों का प्रदर्शन
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बेरोजगार युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊ। विकास खंड उसावां क्षेत्र के ग्राम माधुरीनगला में बन रहे सौर ऊर्जा प्लांट पर शनिवार को भूदाता किसानों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने यहां ऑफर लेटर हवा में लहराकर नौकरी मांगी। हंगामा होते देख मौके पर काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए।
गांव रिजोला के मजरा माधुरी नगला में करीब 700 बीघा जमीन पर कृषि मंत्रालय की संस्तुति पर नीलकंठ एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड सौर उर्जा प्लांट बना रही है। यहां निर्माण कार्य करीब छह माह से चल रहा है। प्रथम चरण में कई सौ बीघा जमीन घेरकर बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है। बताते हैं कि कंपनी ने जब किसानों की जमीन खरीदी तो उनसे वादा किया था कि भूदाता किसान को प्लांट में नौकरी दी जाएगी। इस दावे को प्रमाणित करते हुए कुछ दिन बाद कंपनी ने किसानों को ऑफर लेटर भी दे दिए। हालांकि उन्हें आज तक काम नहीं मिला। रोजगार न मिलने से आहत भीकम, शिवराज सिंह, अनिल, मोरपाल, वीरपाल, मोनू आदि कई किसानों ने निर्माणाधीन प्लांट में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑफर लेटर हवा में लहराकर प्रदर्शन किया। कहा कि कंपनी की नीतियां सही नहीं हैं। उनसे वादा किया गया था पर रोजगार नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कंपनी के उच्चाधिकिारियों से रोजगार देने की मांग की।
----------------
वर्जन
कंपनी ने जो वादे किए थे वह पूरे किए जाएंगे। जैसे जैसे काम बढ़ेगा, वैसे नए पद सृजित होंगे। उसके हिसाब से जमीन धारकों को काम दिया जाएगा। फिलहाल जानकारी मिली है कि एक दलाल किसानों को भड़काकर प्रदर्शन करा रहा है।
विज्ञापन
- अवनीश कुमार, प्रबंधक नीलकंठ एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड