{"_id":"5ca65cf6bdec2214216cd75d","slug":"111554406646-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन छह निर्दलीयों समेत 15 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन छह निर्दलीयों समेत 15 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन छह निर्दलीयों समेत 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सपा, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पहले ही अपना नामांकन करा चुके हैं। अब तक कुल 25 दावेदार मैदान नामांकन करा चुके हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और आठ अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके बाद ही कह पाना संभव होगा कि कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे।
विगत 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 11 नामांकन प्रपत्र बिके थे। पहले दिन निर्दलीय प्रत्याशी पगलानंद नामांकन कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन फॉर्म ही न लाने के कारण उन्हें लौटना पड़ा था। दूसरे दिन उन्होंने पर्चा दाखिल किया। तीसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी ने नामांकन कराया जबकि चौथे दिन दो निर्दलीय और पांचवें दिन भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने पर्चा दाखिल किया। इनके अलावा दो अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। बुधवार को सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और दो अन्य ने नामांकन कराया। इस प्रकार बुधवार तक कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जबकि गुरुवार को अंतिम दिन छह निर्दलियों समेत 15 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह अब तक 25 लोगों ने दावेदारी की है।
----
अंतिम दिन भी बिका एक नामांकन पर्चा
चुनाव आयोग के निर्देश पर 28 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई थी। पहले दिन 11 नामांकन पत्र बिके। दूसरे दिन पांच, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन छह, छठे दिन तीन और अंतिम दिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से हैदर ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
--
कलक्ट्रेट में तैनात रही पूरे दिन पुलिस
नामांकन के अंतिम दिन भीड़ अधिक होने की वजह से पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी थी, ताकि प्रत्याशियों व प्रस्तावकों के अलावा कोई भी व्यक्ति कलक्ट्रेट में प्रवेश न कर पाए। दावेदारों और प्रस्तावकों की दो जगह चेकिंग की गई। तक जाकर उन्हें प्रवेश करने दिया।
---
भीड़ अधिक होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में डलवाई कुर्सियां
नामांकन के दौरान पार्टी प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावक व निर्दलीय के साथ में 10 प्रस्ताव जाने थे। चूंकि अंतिम दिन सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया, जिस वजह से वहां पर भीड़ अधिक हो गई। लोगों को खड़ा रहना पड़ा। इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट में प्रस्तावकों को बैठने के लिए कुर्सी डलवाईं।