{"_id":"5c9d1a67bdec2213eb7383b5","slug":"111553799783-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से गैरहाजिर चल रही महिला ट्रेनर को रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से गैरहाजिर चल रही महिला ट्रेनर को रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत ने बीआरसी केंद्रों पर चल रहे लर्निग आउटकम प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वजीरगंज बीआरसी पर पांच दिन से गैरहाजिर चल रही एक महिला ट्रेनर का वेतन रोकने के आदेश दिए।
बीएसए दोपहर करीब एक बजे वजीरगंज ब्लॉक के बीआरसी केंद्र पर पहुंचे। वहां 127 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें 18 गैरहाजिर थे। इस्लामनगर ब्लॉक में 68 शिक्षकों में से 23 प्रशिक्षण केंद्र पर अनुपस्थित मिले। इस्लामनगर बीआरसी केंद्र पर भोजन बनता नहीं मिला। वहीं वजीरगंज ब्लॉक में ट्रेनर कविता सक्सेना पिछले पांच दिनों से गैरहाजिर थीं। इस पर बीएसए रामपाल राजपूत ने शिक्षिका का वेतन रोकने के आदेश बीईओ वजीरगंज को दिए। वजीरगंज में भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
दबतोरी। क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की शिक्षा में सुधार लाने के लिए आसफपुर बीआरसी केंद्र पर दूसरे बैच लर्निंग आउटकम का प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण से संबंधित शिक्षकों से जानकारी भी ली। इस प्रशिक्षण दल में ब्लॉक आसफपुर संगठन मंत्री कैलाश प्रकाश, ब्लॉक समन्वयक मनोज कुमार तोमर, एनपीआरसी संजीव, मुनेंद्र पाल, योगेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहसवान। बीआरसी केंद्र कौल्हाई पर पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। एबीआरसी राजन यादव, प्रशिक्षक परवेज अनवर, राजेंद्र गुलाटी, राजेश कुमार, रिंकी सिंह, अरुण शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कविता, कहानी संग्रह बनाने और उसे बच्चों में लागू करने के उपाय बताए। समापन अवसर पर शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
वजीरगंज, आसफपुर, इस्लामनगर ब्लॉक में चल रहे लर्निंग आउटकम प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया था। वजीरगंज में एक ट्रेनर महिला शिक्षक पांच दिन से गैरहाजिर थीं। उनका वेतन रोकने के आदेश दे दिए है।
-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए