फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   निर्माणाधीन पुलिया के पास पलटा ट्रक, फंसे चालक-हेल्पर निकाले बाहर

निर्माणाधीन पुलिया के पास पलटा ट्रक, फंसे चालक-हेल्पर निकाले बाहर

Mon, 04 Feb 2019 05:46 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुलिया के पास पलटा ट्रक, फंसे चालक-हेल्पर निकाले बाहर
उझानी (बदायूं)। दिल्ली हाईवे पर निर्माणाधीन अथइया पुलिया के अस्थायी रोड पर सोमवार तड़के पशु आहार से लदा ओवरलोड ट्रक पलट गया। चालक और हेल्पर उसी के अंदर फंस गए। निर्माण कार्य में जुटे मजूदरों ने उन्हें बाहर निकाल लिया लेकिन किसी के कोई खास चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार तड़के करीब पांच बजे हुआ। दिल्ली हाईवे पर फोरलेन निर्माण काम चल रहा है। इसी के चलते अथइया पुलिया का भी नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है। बुलंदशहर से बरेली के लिए पशु आहार लोड करके चला ट्रक जब पुलिया के अस्थायी एप्रोच रोड पर पहुंचा तो वह तिरछा होकर पलट गया। चालक ने हालांकि ट्रक पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो गया। चश्मदीद मजदूरों में हरीओम ने बताया कि चालक और हेल्पर ट्रक के अंदर ही फंस गए थे। उन्हें मजदूरों ने मशक्कत करके बाहर निकाला। ट्रक पलटने से काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। बता दें कि पुलिया का निर्माण शुरू होने से पहले ही बराबर में एप्रोच रोड बना दी गई थी जिस पर पिछले दिनों बारिश के दौरान गड्ढे हो गए थे। हादसे की वजह भी गड्ढे ही बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed