{"_id":"5c534327bdec2208b000f436","slug":"111548960551-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई ने दिया कमियां सुधारने को एक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई ने दिया कमियां सुधारने को एक मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज का एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया था। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर टीम ने मुख्यालय में जमा की। टीम को मेडिकल कॉलेज में कुछ कमियां मिली। इस पर मुख्यालय की ओर से एक महीने का वक्त मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दिया है कि वह उन कमियों को दूर कर रिपोर्ट भेजे। इसके बाद में कॉलेज पर फाइनल निर्णय लिया जा सकेगा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह ने बताया कि अब तक तीन बार यहां से एमसीआई के लिए फाइल गई। तीनों बार पहली ही बार में फाइल रिजेक्ट हो जाती थी, लेकिन इस बार एमसीआई नेे उस पर निर्णय लेते हुए एक महीने का समय कमियों को पूरा करने के लिए दिया है। प्राचार्य ने बताया कि टीम को बिल्डिंग, एक्सरे, ओटी, रूम आदि समेत 12 कमियां मिली थी। इसमें एक्स-रे मशीन को शुरू कर दिया है। बाकी कमियां भी जल्द दूर हो जाएंगी। उसके बाद में रिपोर्ट एमसीआई को भेज दी जाएगी। बाकी फाइनल निर्णय उनके हाथ में रह जाएगा कि वह रिपोर्ट के आधार पर ही मान्यता देती है या फिर यहां पर आकर देखेंगे।