{"_id":"5c2b5dc4bdec2256b86d7356","slug":"111546345924-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की करंट लगने से मौत
बदायूं। अलापुर क्षेत्र के ग्राम उनौला मंदिर पर मंगलवार सुबह बिजली के तार जोड़ते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवार वालों का आरोप है कि युवक को उसके दोस्त अपने साथ ले गए थे। उनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
करीब 25 वर्षीय राजबाबू पुत्र इकेंद्र पाल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुलचौरा निवासी था। राजबाबू ने एक दिन पहले नई बाइक खरीदी थी। इससे परिवार में खुशी का माहौल था।
आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव के उसके दोस्त नन्हे और हरदोश उसके घर आए। फिर बाइक चलाने की बात कहकर राजबाबू को अपने साथ ले गए। तीनों लोग अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उनौला के मंदिर पहुंचे। जहां पहले से बिजली का तार टूटा पड़ा था। जिससे मंदिर पर सप्लाई नहीं जा रही थी। राजबाबू सेे कहा गया कि वह लाइट फिटिंग जानता है, इसलिए मंदिर के तार जोड़ दे। समाजसेवा में राजबाबू तार जोड़ने में लग गया। उसने तार उठाया कि तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका स्पर्श हो गया। इससे राजबाबू करंट लगने से नीचे गिरकर झुलस गया। युवक की हालत देकर साथी घबरा गए। वह तुरंत युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की जानकारी होते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया। वह भी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के मुताबिक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। राजबाबू की शादी करीब छह माह पूर्व आरती के साथ हुई थी। पति की मौत से आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।