{"_id":"5ba7dc42867a557f565e5378","slug":"111537727554-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों का फिर टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों का फिर टोटा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में एक तरफ बुखार अपना असर दिखा रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग दवाइयों को लेकर परेशान है। दवाईयां इधर आती हैं और उधर खत्म हो जाती हैं। ऐसे में बुखार पीड़ितों के लिए और बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले समय करीब साढ़े तीन लाख पैरासीटामोल, सिप्रो और डॉक्सी की गोलियां मंगाईं थी। इससे पहले मलेरिया की किट का इंतजाम किया गया था। जो खड़े-खड़े स्वास्थ्य केंद्रों में सप्लाई हो गई। अब एक बार फिर स्वास्थ्य महकमा दवाइयों से खाली हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने आर्डर दिया है। यह दवाइयां कब आएंगी, इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी नहीं है। फिलहाल दवाइयों के न होने से जिले में बुखार पीड़ितों के हाल बुरे हैं। इससे बुखार पीड़ित गांव में कैंप लगाए बैठी टीमों तक दवाएं नहीं पहुंच रहीं हैं। इससे पीड़ितों का उचित इलाज नहीं हो पा रहा है। बुखार पीड़ितों की हालत और बिगड़ रही है।
पांच और लोगों की मौत
बदायूं। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग लगातार लोग बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं। पिछले समय की अपेक्षा वर्तमान में लगातार टीमों द्वारा दवा वितरण से मृत्युदर में कमी आई है। पिछले चौबीस घंटों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मूसाझाग। संवेदनशील ब्लाक जगत क्षेत्र के ग्राम मचलई निवासी राजवती (30) पत्नी रतीराम को दो दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। रविवार शाम उसकी दोबारा हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन राजवती को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इसी ब्लाक के ग्राम रूपपुर निवासी इस्लाम (20) पुत्र सुलेमान को परिवार वाले बरेली ले गए थे। रविवार दोपहर इस्लाम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिद्घपुर चित्रसेन निवासी ओमवीर पाली (35) पुत्र नत्थूलाल को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने उसे गांव में ही एक चिकित्सक से दवा दिलाई थी। कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे बदायूं के प्राईवेट अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
कुंवरगांव। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी विजरानी (50) पत्नी सिपट्टर पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित चल रहीं थीं। रविवार सुबह विजरानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
ओरछी। आसफपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर निवासी जगतपाल (22) पुत्र रघुनाथ पिछले दो दिन से बुखार से परेशान था। परिवार वाले उसे हालत देखकर मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।