फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रातभर हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न

रातभर हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न

Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
रातभर हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न
बदायूं। जिले में शुक्रवार सारी रात झमाझम बारिश हुई। इससे शहर की कई कॉलोनियां और सड़कें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे बिजली की लाइनें टूटने पर इन इलाकों में रात को अंधेरा छाया रहा। बारिश रुकने के बाद सुबह करीब दस बजे तक लाइनों को दुरुस्त कर बिजली सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन

शनिवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में रिमझिम फुहार इस बात का संकेत देती रही कि मानसूनी बादल अभी छटे नहीं हैं। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई जिनके मकान रातभर टपकते रहे सो वे लोग चारपाइयों पर बैठकर इंद्र देवता से बरसात रुक जाने की प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन

बीते कई साल से जिले में सामान्य से बेहद कम वर्षा रिकॉर्ड की जाती रही है। मगर इस साल मानसून ठीक रहा। शुक्रवार देर शाम से ही आकाश में काले बादल छा गए और रात होते होते बिजली की चमक ने भी लोगों को सचेत कर दिया कि रात में मूसलाधार बारिश हो सकती है। रात 11 बजे के बाद तेज वर्षा शुरू हो गई जो रात भर चलती रही। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो देखा कि सड़के और उनके आसपास का क्षेत्र जलमग्न है। आवास विकास कॉलोनी, बाबा कॉलोनी, प्रेमनगर, जालंधरी सराय, मीराजी चौकी, नई सराय व डीएम आवास रोड, पनवड़िया बिजली घर, मझिया रोड आदि स्थानों पर तालाब जैसा ही दृश्य नजर आ रहा था। बाबा कॉलोनी में रोड साइड पन्नी तान के रहने वाले लोगों के घर में थोड़ा भी स्थान ऐसा नही बचा जहां पानी न भरा हो सो उन लोगों ने चारपाई पर बैठकर जैसे तैसे रात बिताई। शहर के सभी नाले नालियां भी पूरे उफान पर थीं, सो निचले स्थान पर बसे लोगों के घरों मेें जा रहा था। प्राइवेट और रोडवेज बस स्टेशन का दृश्य भी किसी तालाब से कम नजर नही आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम चौराहे के पास गिरा पेड़
शहर के डीएम चौराहे के पास शुक्रवार देर रात पेड़ गिर गया। जिस कारण सुबह इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी करना पड़ा। वहीं सवारी भर के इस रोड से जा रहे ऑटों भी पेड़ गिरने की वजह से दूसरे रास्तों से निकल कर गए।


कई मोहल्लों के लोगों ने जलभराव की शिकायत की है। कर्मचारियों को समस्या के निस्तारण के लिए आदेशित किया गया है। जो भी नाले चोक हैं, उनकी सफाई कराई जाएगी।
संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट/ईओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed