{"_id":"5b0ea7534f1c1bb16e8b556b","slug":"111527686995-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मचारियों ने बेची सब्जी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मचारियों ने बेची सब्जी, किया प्रदर्शन
Updated Wed, 30 May 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31-
डाक कर्मचारियों ने बेची
सब्जी, प्रदर्शन भी किया
जीडीएस कर्मचारी अड़े आपनी मांगों पर, नहीं हटेंगे पीछे दशा और दुर्दशा को लेकर कर्मचारी हुए एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में डाकघर कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। उन्होंने कहा कि जब हम से काम पूरा लिया जा रहा था, तो हमारे साथ में यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है। जब तक सामान वेतन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मुख्य डाकघर के बाहर सब्जी बेची। हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता रामप्रकाश ने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि भारतीय मजदूर की एक शाखा जो कि भारत की नींव कही जाती है। उसके कर्मचारियों का शोषण खुलेआम हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि हम लोकतांत्रिक देश में नहीं, बल्कि किसी राजतांत्रिक देश के रह रहे हैं। जीडीएस ओमपाल ने कहा कि भारतीय डाक विभाग का आधार ही जीडीएस व शाखा डाकघर हैं। विभाग की नींव हम लोगों पर टिकी हुई है। हम लोग ही विभाग को लगभग 80 प्रतिशत व्यवसाय देते हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने हमारे साथ अन्याय किया है। केंद्र सरकार केवल झूठ जानती है और कुछ नहीं जानती। जीडीएस संध्या सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार का 2019 के आम चुनाव में यह भ्रम टूट जाएगा। जीडीएफ उन्हें जड़ से हिला देंगे।
ध्रुव कुमार ने कहा कि हमारी कमाई को विदेश यात्रा के नाम पर उड़ाया जा रहा है। बीमा पॉलसियों के नाम पर मोदी सरकार ने अतिरिक्त भार डालकर जनता की कमर तोड़ दी है। जीडीएस हर क्षेत्र में घूमेगा और मोदी की पतनकारी नीतियों से जनता को अवगत कराएगा। तब मोदी सरकार को सच्चाई का पता चलेगा कि जीडीएस क्या कर सकता है और क्या नहीं कर सकता। रूपेंद्र सिंह पटेल ने कहा केंद्र सरकार ने आज जीडीएस वर्ग को सब्जियां बेचने पर मजबूर कर दिया है। उनके सामने कितना बड़ा संकट खड़ा कर दिया है, जो कि प्रत्येक जीडीएस कभी नहीं भूलेगा। इस मौके पर राकेश सक्सेना, चौब सिंह, अमन कुमार, जगदीश चंद्र, विमला शर्मा, इकबाल अहमद मौजूद रहे।