{"_id":"5a87afec4f1c1b05738b7c43","slug":"111518841836-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता कॉलेज के प्रबंधक, बेटा परीक्षाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता कॉलेज के प्रबंधक, बेटा परीक्षाथी
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता कॉलेज का प्रबंधक, बेटा परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा में सामने आया खेल, मची खलबली
हरीश कुमार
बदायूं। नकल के लिए बदनाम सेंटरों पर एटीएस का पहरा है। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने का अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं। बावजूद इसके यूपी बोर्ड परीक्षा में खेल जारी है। शहर का एक ऐसा परीक्षा केंद्र सामने आया है, जहां बेटा इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है और उसका पिता उसी कॉलेज का प्रबंधक है। यही नहीं कॉलेज में परीक्षार्थी का भाई लिपिक और बहन शिक्षक हैं।
जिले में 12 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिन्हें शासन स्तर से संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें एक अहिल्याबाई बीएस इंटर कॉलेज भी शामिल है। इसके प्रबंधक सीपी सिंह हैं, जिनका बेटा प्रशांत इसी कॉलेज में लिपिक और बेटी नंदनी शिक्षक हैं।
अहिल्याबाई बीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक सीपी सिंह का छोटा बेटा राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है। राजकीय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चों का परीक्षा केंद्र अहिल्याबाई बीएस इंटर कॉलेज में है। यानी छोटा बेटा अपने पिता के कॉलेज में परीक्षा दे रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नसीम अहमद का कहना है कि अहिल्याबाई कॉलेज में प्रबंधक का एक बेटा पेपर दे रहा है और दूसरा उसी में कंप्यूटर लिपिक के पद पर तैनात है। इसका पता लगने के बाद कंप्यूटर लिपिक को परीक्षा के दौरान ड्यूटी से हटा दिया गया है। इस बात की पुष्टि कॉलेज के प्रधानाचार्य दुष्यंत शर्मा ने भी की। कॉलेज के प्रबंधक सीपी सिंह का कहना है कि उनके छोटे बेटे ने जीआईसी से फार्म भरा था। उसका सेंटर यहां आया। इसमें उनका क्या दोष है। बड़ा बेटा प्रशांत है। उसे कॉलेज में ड्यूटी से हटा दिया गया।
----------------
मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
- मुन्ने अली, डीआईओएस