फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीएम ने चार्ज ग्रहण करने के बाद किया, कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण

डीएम ने चार्ज ग्रहण करने के बाद किया, कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण

Fri, 27 Oct 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने चार्ज ग्रहण करने के बाद किया, कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण
नए डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नए डीएम दिनेश कुमार ने शुक्रवार को विधिवत रूप से चार्ज ग्रहण किया। इसके बाद में कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए। वहीं पहुंचे फरियादियों से शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द समस्या के समाधान की बात की।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह कलक्ट्रेट स्थित निरीक्षण भवन पहुंचे, यहां सीडीओ शेषमणि पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव सहित एसडीएम ने डीएम का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद में उन्होंने जिला कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज ग्रहण किया। फिर उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं बिजली का दुरुपयोग न करते हुए आवश्यकतानुसार ही बिजली का प्रयोग करने के बारे में कहा। फरियादियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को शिकायतों का शीध्र समाधान करने के लिए कहा। साथ ही सभी एसडीएम को निर्देश दिए अपने न्यायालय में बैठकर प्रतिदिन मुकदमों की सुनवाई करें। किसी भी अधिकारी के कार्यालय का दरवाजा बंद नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन

------
साफ-सफाई और शिक्षा प्राथमिकता में शामिल
बदायूं। नवागत डीएम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह विभिन्न पदों पर रहने के बाद सोनभद्र एवं मुजफ्फरनगर में डीएम रहे हैं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, शिक्षा, आईजीआरएस, जनशिकायतों, विकास कार्यां, ऊर्जा संरक्षण एवं नई परियोजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की शिकायतों को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य शिक्षा पर आधारित है, इसलिए शिक्षण प्रणाली को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। गरीब, गांवों एवं दूरदराज से आने वाली जनता की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। निवर्तमान डीएम अनिता श्रीवास्तव ने नवागत डीएम का स्वागत किया। उन्होंने बदायूं में अपना अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। नवागत डीएम ने निवर्तमान डीएम को विदा करते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed