फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नरौरा से गंगा में फिर छोड़ा गया 57524 क्यूसेक पानी

नरौरा से गंगा में फिर छोड़ा गया 57524 क्यूसेक पानी

Wed, 26 Jul 2017 08:18 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
नरौरा से गंगा में फिर छोड़ा गया 57524 क्यूसेक पानी
बदायूं। गंगा में बुधवार को भी नरौरा बैराज से 57524 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। दो दिन में 1.15 लाख क्यूसेक से ज्यादा वाटर डिस्चार्ज किए जाने की वजह से गंगा ने कटान तेज कर दिया है। इधर, रामगंगा का जल स्तर भी रफ्ता-रफ्ता बढ़ने लगा है। हालांकि, दोनों नदियों में अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। बाढ़ खंड स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा हर साल जिले में बाढ़ से तबाही मचाती हैं। दोनों नदियों के तटवर्ती करीब 250 गांवों के लोगों की नजर दोनों नदियों के रुख पर है। कादरचौक, उसहैत, दातागंज, सहसवान, कछला, उसावां में करीब 250 गांव ऐसे हैं जो बाढ़ के दौरान इन नदियों के निशाने पर आ जाते हैं। मंगलवार को नरौरा बैराज से गंगा में 57724 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। बुधवार को भी गंगा में नरौरा से 57524 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा ने कटान तेज कर दिया है। सहसवान की महाबा नदी के जल स्तर में भी इजाफा हो रहा है। गंगा-महावा बांध पर शरण लेने के लिए कई गांवों के लोग अभी से जगह तलाशने लगे हैं। यहां काफी जमीन गंगा में पहले ही समा चुकी है। इधर, रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। दातागंज तहसील बाढ़ के लिहाज से सबसे संवेदनशील है। इस तहसील में गंगा और रामगंगा दोनों नदियां बहती हैं। दातागंज में सबसे ज्यादा 17 बाढ़ चौकियां हैं। दोनों नदियों के रुख को देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक फिलहाल स्थिति सामान्य है। गंगा का मीटर गेज फिलहाल 162.37 के आस-पास बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि गंगा में इस सीजन का सबसे ज्यादा वाटर डिस्चार्ज 14 और 15 जुलाई को हुआ था। नरौरा बैराज से 14 जुलाई को 95 हजार और 15 जुलाई को 105345 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दो दिन में 200345 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद वाटर डिस्चार्ज को कम कर दिया गया। इससे हालात सामान्य हो गए थे। दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने की वजह से गंगा कई दिन तक उफान पर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed