फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खतरे की ओर बढने लगीं गंगा, गेज 162.40 पर पहुंचा

खतरे की ओर बढने लगीं गंगा, गेज 162.40 पर पहुंचा

Tue, 11 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खतरे की ओर बढने लगीं गंगा, गेज 162.40 पर पहुंचा
बदायूं। गंगा खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगी हैं। कछला में गंगा का मीटर गेज मंगलवार को 162.40 सेमी पर पहुंच गया। गौर करने वाली बात यह है कि मीटर गेज 163.50 पर पहुंचने के बाद गंगा की कटरी में बसे 200 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा। हालांकि, नरौरा से मंगलवार को वाटर डिस्चार्ज में भी कमी की गई है। बाढ़ खंड भी स्थिति को सामान्य मान रहा है। फिर भी स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रमुख दो नदियों गंगा और रामगंगा हर साल बारिश के सीजन में तबाही मचाती हैं। इस बार भी बारिश शुरू हो चुकी है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा में नरौरा से अब तक रोज 20885 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। सोमवार को नरौरा डैम से गंगा में 32169 और मंगलवार को 17329 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार को बाढ़ खंड ने कछला में गंगा का जल स्तर 162.40 सेमी रिकॉर्ड किया। यह खतरे के निशान से कुछ ही नीचे हैं। मीटर गेज 163.50 पर पहुंचने के साथ ही गंगा रौद्र रूप धारण कर लेती हैं। इधर, कालागढ़ डैम से रामगंगा में भी वाटर डिस्चार्ज किया जा रहा है। दोनों नदियों के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए बाढ़ खंड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले की सभी बाढ़ चौकियों को पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

---
एक लाख क्यूसेक पानी आने के बाद बिगड़ेंगे हालात
बदायूं। बाढ़ खंड के मुताबिक गंगा में अगर एक लाख क्यूसेक पानी आता है तब हालात बिगड़ जाएंगे। फिलहाल स्थिति सामान्य है। गंगा का मीटर गेज जरूर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मीटर गेज को 162.40 से 163.50 तक पहुंचने में अभी देर लगेगा। अगर नरौरा डैम से गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जाता है तो गंगा का मीटर गेज 163.50 को पार करेगा। फिलहाल नरौरा से गंगा में 17329 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को वाटर डिस्चार्ज 23169 क्यूसेक था और रविवार को 20885 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन-
गंगा और रामगंगा का स्थिति फिलहाल सामान्य है। गंगा में एक लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज होने के बाद खतरा पैदा होता है। हालांकि, गंगा का जलस्तर बढ़ा है। बाढ़ चौकियों को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है।
-अरविंद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed