फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   11.01 percent increase in per capita income of the district

Budaun News: जिले के प्रति व्यक्ति आय में 11.01 प्रतिशत का इजाफा

Sun, 03 Aug 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
11.01 percent increase in per capita income of the district
बदायूं। जिले के प्रति व्यक्ति आय में 11.01 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आर्थिक स्थिति में सुधार की यह बात शनिवार शाम को कलक्ट्रेट में डीएम अवनीश राय की बैठक में सामने आई है।
विज्ञापन

प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की परिकल्पना को लेकर जिला स्तर पर भी प्रयास हो रहे हैं। डीएम ने बताया कि वर्ष 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य में बदायूं जिले की अहम भूमिका बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम और सीडीओ ने बताया कि जिले के प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2022-23 में 53,797 रुपये से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 60,864 रुपये हो गई है। इसमें वार्षिक वृद्धि दर 11.01 प्रतिशत है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की आर्थिक प्रगति से जुड़े प्रत्येक डाटा को सतर्कता के साथ पेश किया जाए। नियमित रूप से त्रैमासिक बैठक बुलाई जाए। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 में बदायूं जिले की जीडीपी 26659.07 करोड़ एवं 2023-24 की जीडीपी 30208.39 करोड़ रुपये रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed