{"_id":"5ccaf09dbdec22074a6acff3","slug":"101556803741-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खेलो उझानी खेलो’ से प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खेलो उझानी खेलो’ से प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्लेटफार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति के तत्वावधान में ‘खेलो उझानी खेलो’ के तहत खेलकूद में प्रतिभाओं को निखरने के लिए प्लेटफार्म मुहैया कराया गया है। इसके तहत समिति की ओर से क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में खिलाड़ियों को शिखर तक पहुंचने के लिए संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे।
समिति के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता और चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा की अगुवाई में शुरू किए गए अभियान के तहत एमजीपी कॉलेज के मैदान पर रोजाना ही फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स में प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। विभिन्न कोच प्रतिभाओं को निखारने का काम करेंगे।
गुरुवार को छात्राओं की सौ मीटर की दौड़ में सब जूनियर वर्ग में साक्षी प्रथम, प्रिया द्वितीय, करिश्मा तृतीय, छात्रों में अक्षय प्रथम, मंजीत द्वितीय दीपक तृतीय, जूनियर वर्ग की छात्राओं में रिंकी प्रथम, रेनू द्वितीय और निधि तृतीय, छात्रों में अमन प्रथम और फैज को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा बच्चों ने क्रिकेट मैच भी खेला। फाउंडर मेंदीरत्ता ने बताया कि एमजीपी कॉलेज के पूर्व छात्रों ने कॉलेज के छात्र ओर छात्राओं को खेलकूद के संसाधन मुहैया कराके आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। इसकी अगुवाई भी गूंज करेगा। इसी के तहत खिलाड़ियों के लिए एमजीपी कॉलेज के पूर्व छात्र मनोज गुप्ता ने पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर पीटीआई रामदास यादव, मोहम्मद इकबाल, यशोदा, नेहा आदि मौजूद थे।