फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाएगा ‘ऑपरेशन कवच’

महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाएगा ‘ऑपरेशन कवच’

Fri, 29 Mar 2019 12:33 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाएगा ‘ऑपरेशन कवच’
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए ऑपरेशन कवच शुरू किया है। इसके तहत रात के समय घर लौटने वाली अकेली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए महिला को पुलिस के लिए कॉल करनी होगी। उसके बाद स्थानीय पुलिस या यूपी-100 उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को ‘आपरेशन कवच’ की शुरुआत करते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अगर कोई महिला विषम परिस्थिति में खुद को अकेला या असुरक्षित महसूस करती है, रास्ते में उसे कोई परेशान करता है या पीछा करता है तो वह पुलिस को फोन कर सकती है। उसे न सिर्फ घर छोड़ा जाएगा, बल्कि उसे सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिलाएं यूपी-100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे सकती है। उसके पास तुरंत पुलिस पहुंचेगी। उसकी मदद को महिला पुलिस भी होगी। अगर उस समय यूपी-100 पुलिस व्यस्त होगी तो स्थानीय पुलिस मदद को पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए यूपी-100 के वाहनों पर सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक दो-दो महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रात्रि के समय महिला सिपाही पीआरवी पर नहीं रहेंगी। कॉल आने पर संबंधित थाने से महिला सिपाही को सहायता के लिए भेजा जायेगा। फिलहाल ऑपरेशन कवच थाना सिविल लाइन, कोतवाली, उझानी, दातागंज, बिसौली, बिल्सी, सहसवान में लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed