फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सात करोड़ से बनेगी सखानू-जगत की छूटी सड़क

सात करोड़ से बनेगी सखानू-जगत की छूटी सड़क

Wed, 30 May 2018 06:24 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
सात करोड़ से बनेगी सखानू-जगत की छूटी सड़क
सात करोड़ से बनेगी सखानू-जगत की छूटी सड़क
विज्ञापन

शासन ने स्वीकृत की धनराशि, जल्द शुरू होगा सड़क का निर्माण नौशेरा से गंगपुर की सड़क भी बनने लगीं, क्षेत्रीय विधायक का दावा, 53 करोड़ से और भी बनेंगी कई प्रमुख सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्षों से बेहद खस्ताहाल सखानू से जगत तक सड़क के निर्माण को शासन ने सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। टेंडर की औपचारिकताएं पूर्ण होते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं नौशेरा से गंगपुर तक सड़क भी 13.5 करोड़ की लागत से बन रही है। क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने दावा किया है कि इनके अलावा उन्होंने क्षेत्र की कई मुख्य सड़कों के निर्माण को 53 करोड़ के प्रस्ताव शासन को दिए हैं। उन कार्यों को कराने को शासन ने हरी झंडी दे दी है। जल्द ही धनराशि अवमुक्त होते ही उनका कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सखानू से जगत को जाने वाली करीब ढाई-तीन किमी की सड़क वर्षों से बेहद खस्ताहाल है। जगत में ब्लाक मुख्यालय है सो वहां पर अक्सर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आना जाना रहता था, लेकिन किसी ने सड़क के निर्माण को सार्थक कदम नहीं उठाए। शाक्य ने चुनाव के वक्त क्षेत्र की जनता से वादा किया था यदि वह जीतते हैं तो इस सड़क को अवश्य बनवाएंगे। उनका कहना था कि सड़क वास्तव में बेहद खराब है। लोगों को काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक श्री शाक्य ने बताया कि जनता की समस्या को उन्होंने गंभीरता से लिया है। शासन को सड़क के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। शासन ने इस सड़क के निर्माण को सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उसकी औपचारिकताएं पूर्ण होते ही सड़क का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। दावा किया कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क बन जाएगी। विधायक ने बताया कि नौशेरा से गंगपुर की सड़क भी 13.5 करोड़ की लागत से बन रही है। बोले-उन्होंने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को 53 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे थे। उन्हें भी शासन ने हरीझंडी दे दी है। धनराशि मिलते ही उन सड़कों का भी काम शुरू हो जाएगा।
----
कादरचौक-उझानी को कराएंगे डार्कजोन से मुक्त
शाक्य ने बताया कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लाक कादरचौक और उझानी लंबे समय से डार्कजोन में शामिल हैं जिसकी वजह से किसानों को नलकूप के कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। डार्कजोन से दोनों ब्लाकों को मुक्त कराने को सीएम को पत्र दिया है। ----

विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि वह अपने घर और खेत में पौधे अवश्य लगाएं। पेड़ों के कटान की वजह से पर्यावरण की समस्या गहरा गई है। इसलिए पेड़ों का लगना बहुत जरूरी है। नहीं तो आने वाले समय में जनता के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed