फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मात्र 20 पीआरडी के जवानों को मिली ड्यूटी 18-31-50

मात्र 20 पीआरडी के जवानों को मिली ड्यूटी 18-31-50

Tue, 05 Dec 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मात्र 20 पीआरडी के जवानों को मिली ड्यूटी 18-31-50
जवान। - फोटो : डेमो।
बदायूं। निजी सुरक्षा गार्ड दिलाने वाली कंपनियों की भरमार ने पीआरडी जवानों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा किया है। अब अर्द्ध सरकारी विभाग, निजी उपक्रम पीआरडी जवानों की बजाय निजी सुरक्षा गार्ड रखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में पीआरडी जवानों को ड्यूटी मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग के पास में महिलाओं समेत 462 जवान हैं, लेकिन इनके ऊपर रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। यह लोग मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन कर रहे हैं। वहीं कुछ जवानों ने अन्य जिलों की ओर रुख कर दिया है, क्योंकि प्राइवेट कंपनियां जो पहले पीआरडी जवानों को लेती थीं। उन्होंने इनको लेना बंद कर दिया है। अब प्राइवेट कंपनियों ने अन्य गार्ड कंपनियों से टाइअप कर उनके जवानों को नौकरी देने का काम किया है। अभी आईआईटी, जीआईटी और यूपी एग्रो में मात्र 20 पीआरडी जवान तैनात है।
विज्ञापन

--------
पहले इन जगहों पर लगती थी ड्यूटी
जिला सहकारी बैंक, द किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर, एफसीआई, पीसीएफ, मंडी समितियों समेत कई जगहों पर पहले ड्यूटी लगाई जाती थी ।
--------------
अब तक जहां से मांग आई है। उन जगहों पर पीआरडी के जवानों को भेज दिया है। पहले चीनी मिल, मंडियों, एफसीआई गोदाम आदि से मांग आती थी, लेकिन इस बार नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोपाल राम, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed