{"_id":"59b544df4f1c1bf77f8b58ff","slug":"101505051871-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब कैसे चला गड्ढा मुक्ति अभियान...कदम कद पर गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब कैसे चला गड्ढा मुक्ति अभियान...कदम कद पर गड्ढे
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
07 बीडीएन-23,24,25
अरबों खर्च, फिर भी सड़कों पर गड्ढे बरकरार
15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को करना था गड्ढामुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। नई सरकार ने नए निजाम के साथ प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर अरबों रुपये खर्च कर दिए, इसके बाद भी सड़कों का हाल पुराना है। 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का सीएम योगी ने फरमान जारी किया था।
लोक निर्माण खंड और प्रांतीय खंड पर करीब 1222 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य था। इस पर लोक निर्माण और प्रांतीय खंड की ओर से 750.53 किलो मीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया। 15 जून तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य था। लक्ष्य की अंतिम तिथि को गुजरे अभी कुछ ही समय हुआ है और सड़कों ने अभियान की असलियत बताना शुरू कर दी है। मंडी की ओर से 82 किमी. सड़क को गड्ढा मुक्त करने में नौ करोड़ 43 लाख, आरईएस की ओर से 14 किमी सड़क को दो करोड़ तीन लाख, जिला पंचायत की ओर से 280.65 किमी सड़क को दो करोड़ 60 लाख और गन्ना विभाग से 49.50 किमी सड़क को 12 करोड़ 50 लाख रुपये से गड्ढा मुक्त किया गया। लेकिन दो अरब 70 करोड़ खर्च करने के बाद सड़कों की दशा गड्ढा मुक्त की जगह गड्ढा युक्त है।
वर्जन.......
बरसात में सड़क उखड़ गई होगी उसे ठीक कराया जाएगा। बरसात में जहां पानी भरता है सड़क वहीं से उखड़ती है। पैच मरम्मत का कार्य चल रहा है, नवीनी करण के लिए सरकार की ओर से बजट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
केसी वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग